नई दिल्ली, मई 28 -- सैमसंग जल्द ही अपनी पॉपुलर Galaxy A सीरीज में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A27 5G लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले ही इस फोन के डिजाइन, फीचर्स और कलर ऑप्शन से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में उतार सकती है, जहां इसका मुकाबला OnePlus, Redmi, Realme और iQOO जैसे ब्रांड्स से होगा। लीक्स के मुताबिक Samsung इस फोन को कई नए कलर ऑप्शन्स में लॉन्च कर सकता है। साथ ही इसमें AI आधारित फीचर्स और लेटेस्ट Android अपडेट सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। खास बात यह है कि कंपनी इस फोन को स्टाइलिश डिजाइन और बेहतर कैमरा एक्सपीरियंस के साथ पेश करने की तैयारी में है। यह भी पढ़ें- Lava और HMD यूजर्स की मौज, अब कम कीमत में मिलेगा इंटरनेट और कॉलिंग, Rs.4 रोज खर्च

हिंदी हिन्दुस्तान...