नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- Mivi अपना पहला फोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि इसे Mivi One 5G नाम से बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट और चिपसेट की भी पुष्टि कर दी है। फोन 24 सितंबर को डेब्यू करेगा और स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस होगा। अब कंपनी ने एक्स पर इसकी कुछ अन्य खास डिटेल्स को टीज किया है। कंपनी ''Replaced, not repaired' पॉलिसी के तहत, 7 दिन का रिप्लेसमेंट पीरियड दे रही है, यानी फोन पसंद न आए, तो सात दिनों के अंदर वापस कर सकेंगे।फोन में 50 मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरा हाल ही में कंपनी ने कंफर्म किया है कि Mivi One 5G के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा सेंसर होगा, साथ में एक सेकेंडरी लेंस भी होगा, जिसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फोन क...