50MP कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ आ सकता Tecno Spark का नया 5G फोन, डिजाइन भी आया सामने, जल्द होगा लॉन्च
नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- स्मार्टफोन कंपनी टेक्नो ने अपने उपकामिंग स्मार्टफोन Tecno Spark 50S 5G को भारत में जल्द लॉन्च करने का संकेत दिया है। कंपनी ने X पर एक टीज़र पोस्ट किया है जो फोन के लॉन्च को कन्फर्म करता है। इसी पोस्ट में टेक्नो ने फोन का डिजाइन भी टीज किया गया है, जिससे इसके लुक की पहली झलक देखने को मिली है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट, कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। आधिकारिक टीजर में फोन ब्लू और मैरून रंगों में दिखाई दिया है। इसके पीछे हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो पहले से मौजूद Tecno Spark 50 5G के डिजाइन से मिलता-जुलता है। Tecno ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर Spark 50S 5G को 'Coming Soon' के साथ टीज़ किया है। Mehenge 5G smartphones ke liye hai buri khabar. Aa raha hai TECNO SPARK ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.