हरदोई, फरवरी 28 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 5087 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सचल दलों और मॉनिटरिंग सेल द्वारा लगातार निरीक्षण किया गया। इससे व्यवस्था सुचारु बनी रही। प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 37,378 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 34,277 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 3101 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट के व्यवहारिक विषय में 662 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 634 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 28 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इस विषय में 29,821 पंजीकृत परीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.