5068 स्ट्रीट लाइटों की निविदा रद्द, अंधेरे में रहेगा शहर
भागलपुर, मई 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की गलियों और मुख्य सड़कों को रोशन करने की योजना एक बार फिर अधर में लटक गई है। नगर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित 5068 स्ट्रीट लाइटों की खरीद के लिए निकाली गई निविदा को नगर आयुक्त के निर्देश पर अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है। करीब तीन सप्ताह पहले जारी हुए इस टेंडर की तकनीकी बिड 30 अप्रैल को खोली जानी थी, लेकिन टालमटोल का सिलसिला तीन दिनों तक चलता रहा।बता दें कि विगत 30 अप्रैल को रोशनी शाखा प्रभारी तिलकामांझी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में व्यस्त रहे। वहीं 1 मई को सरकारी अवकाश के कारण प्रक्रिया रुकी रही। इसके बाद 2 मई को टाउन हॉल में जनगणना संबंधी कार्यक्रम के कारण बिड नहीं खोली जा सकी। सोमवार को बिड खुलने की उम्मीद थी, लेकिन रोशनी शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव ने टेंडर रद्द होने की प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.