सोनभद्र, सितम्बर 26 -- अनपरा,संवाददाता। भीषण बिजली कटौती से जूझ रहे प्रदेश को मानसून ने बड़ी राहत दी है। तापमान में गिरावट से बिजली की मांग बीते पांच मई के बाद के न्यूनतम स्तर 411.2 मिलियन यूनिट तक लुढ़क गयी है। नतीजतन सिस्टम कंट्रोल को फ्रिक्वेंसी बढ़ने से ग्रिड को बचाने के लिए ताबड़तोड़ तापीय इकाइयों को बंद करा कर हालात सम्भालने पड़े। शुक्रवार रात्रि 21:58 से शनिवार सुबह तक महंगी बिजली देने वाली 5060 मेगावाट क्षमता की 20 इकाइयां बंद करा दी गयी। यह इकाइयां करायी गई बंद शुक्रवार रात्रि में निजी क्षेत्र के बीईपीएल की 450 मेगावाट की सभी दस इकाइयां बंद करायी गयी।इसके बाद उत्पादन निगम के हरदुआगंज बिजली घर की सभी1270 मेगावाट की सभी चारों इकाइयों को बंद कराया गया। हालात नही सम्भलें तो पारीछा बिजलीघर की 920 मेगावाट की सभी चारों इकाइयां और 1320 म...