नवादा, जून 11 -- बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक पद पर नियुक्ति के लिए बुधवार को लिखित परीक्षा का आयोजन जिले में किया गया। यह परीक्षा शहर के 19 केन्द्रों पर एकल पाली में ली गई। परीक्षा में 9575 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिसमें सिर्फ 4545 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। 5030 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले के संबंधित केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में ली गई। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से फुलप्रूफ तैयारी की गई थी। परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। साथ ही, पर्यवेक्षण दल की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों की सतत निग...