रुडकी, अप्रैल 24 -- भगवानपुर, संवाददाता। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिरचंदी में शुक्रवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ विधायक ममता राकेश ने दीप जलाकर किया। उन्होंने महिलाओं से संवाद कर पंजीकरण कार्य में उनका सहयोग किया। विधायक ने कहा कि महिलाओं को समय-समय पर अपनी जांच कराकर इन सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए। सीएमओ डॉ. आरके सिंह ने विशेषज्ञ डॉक्टरं की टीम के साथ स्वास्थ्य 503 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाएं भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...