मोतिहारी, अप्रैल 20 -- पताही, निज संवाददाता । प्रखंड के बखरी पंचायत के चम्पापुर गांव में हो रहे नौ दिवसीय शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर सोमवार को 501 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गईं। कलश शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से गाजे बाजे, गाड़ी घोड़ा व झांकी के साथ निकल कर महमदा कछुआ मोतिया नदी के घाट पहुंची। घाट पर आचार्यो के द्वारा विधिवत संकल्प कराकर कलश में नदी से जल भरा गया। जिसके बाद सभी कुंवारी कन्याए कलश लेकर विभिन्न गांवों का भ्रमण कर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची। कलश शोभा यात्रा में अयोध्या से पधारी सुप्रसिद्ध कथावाचिका वंदना किशोरी भी शामिल रही। यह भी पढ़ें- नव दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए निकली भव्य शोभा यात्रा ज्ञात हो की शिव लिंग व अन्य विभिन्न प्रकार की भगवान की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इस नौ दिवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.