नई दिल्ली, मई 27 -- इलेक्ट्रिक पैसेंजर वीइकल सेगमेंट में विनफास्ट तेजी से अपनी पकड़ को मजबूत कर रहा है। कंपनी को भारत में एंट्री किए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। कम समय में ही विनफास्ट ने अपनी पहचान बनाई है और भारत के टॉप चार लीडिंग ईवी मैन्युफैक्चरर में से एक बन गया है। विनफास्ट ने कुछ दिन पहले ही भारत में VF MPV 7 को लॉन्च किया था और अब कंपनी के एक नए प्रोडक्ट की चर्चा शुरू हो गई है। कंपनी की इस अपकमिंग एसयूवी का नाम Vinfast VF 8 (सेकेंड जेनरेशन) है। ग्लोबल मार्केट में इसकी एंट्री हो चुकी है और भारत में कंपनी ने इसका पेटेंट फाइल कर दिया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह जल्द इंडियन मार्केट में एंट्री करेगी।500km की NEDC-सर्टिफाइड रेंज नई Vinfast VF8 में 60.13kWh का बैटरी पैक है, जो फ्रंट-एक्सल पर लगे इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा है। यह स...