पूर्णिया, अप्रैल 6 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।प्रखंड के बियारपुर पंचायत अंतर्गत पिपरा गांव में रविवार को भक्ति, आस्था और उत्साह के माहौल में पांच दिवसीय विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। युवा एकता संघ पिपरा के तत्वावधान में आयोजित इस महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुई, जिसमें 5001 कुमारी कन्याओं और महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा दीवानगंज स्थित काली मंदिर से शुरू होकर दीवानगंज बाजार, पूर्णिया-कटिहार टोल टैक्स और रौतारा होते हुए यज्ञ स्थल पिपरा पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और वातावरण भक्ति गीतों व जयघोष से गूंजता रहा। यात्रा के दौरान नेपाल से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक झांकियां लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह शरबत, शीतल पेयजल और फलों क...