बरेली, जनवरी 28 -- बरेली, निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के समर्थन में बुधवार को सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। खुद अलंकार ने मंगलवार देर रात यह दावा किया था कि बुधवार को सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में कम से कम 50000 लोगों की भीड़ नजर आएगी। हालांकि यह दावा अभी तक हवा में उड़ता नजर आ रहा है। बुधवार को दामोदर स्वरूप पार्क में मुट्ठी भर लोग ही जुटे हैं। यह लोग लगातार यूजीसी रोलबैक के नारे लगा रहे हैं। इन लोगों का दावा है कि अभी धीरे-धीरे करके भीड़ जमा होगी। देर शाम तक बरेली में बाहरी जिलों और राज्यों से भी लोग आ जाएंगे। इसके बाद प्रदर्शन का आकार बड़ा हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.