5000 अमेरिकी सैनिक आराम करने थाईलैंड पहुंचे, देह व्यापार वाले इलाके में जाने पर लगी रोक
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- अमेरिकी नौसेना का विमान वाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन पश्चिम एशिया में अपनी लंबी तैनाती के बाद बुधवार सुबह थाईलैंड के लाम चाबांग बंदरगाह पहुंच गया। इस पर पिछले 9 महीनों से पांच हजार सैनिक तैनात हैं। यूएसएस अब्राहम लिंकन के साथ अमेरिकी नौसेना के दो और पोत भी पहुंचे हैं। अब एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां अमेरिकी सैनिकों के देह व्यापार से जुड़े कुछ इलाकों में जाने पर रोक लगा दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सैनिकों को बसों से करीब 96 किमी दूर पटाया ले जाया जाएगा। यहां वे पांच दिन छुट्टियां बिताएंगे। इधर, अमेरिकी सैनिकों के आने से थाईलैंड के अफसरों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने पटाया शहर में देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- अमेरिकी सैनिक को मारने पर Rs.2863515 रुपये, महिला को डबल; ईरान ने किया ऐलानसोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.