500 से 600 रुपये में बिक रही यूरिया, भटक रहे किसान
मैनपुरी, मई 25 -- क्षेत्र में खाद की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गांव तारापुर, औंग चौराहा, दिवलपुर, नगला बलसिंह, इलाबांस और विरतिया के किसानों ने खाद की ओवररेटिंग के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कहा कि अधिकारी कहते हैं कि खाद की कमी नहीं है। लेकिन दुकानदार कमी दर्शाकर यूरिया की बोरी पर 500 से 600 रुपये वसूल रहे हैं। सोमवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। किसान वेदप्रकाश शाक्य, दयाराम शाक्य, विकास कुमार, अमर सिंह, प्रेमबाबू, लवकुश आदि ने कहा कि सरकार भले ही खाद की पर्याप्त उपलब्धता के दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति बिल्कुल अलग है। यह भी पढ़ें- 500 से 600 रुपये में बिक रही यूरिया, भटक रहे किसान इस समय क्षेत्र में मूंगफली और मक्का की फसल खेतों में खड़ी है, जिसके लिए यूरिया खाद की आवश्यकता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.