लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता प्राइमरी स्कूलों में 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके 500 शिक्षकों को चयन वेतनमान पांच महीने बाद भी लागू नहीं हुआ है। शिक्षक कई बार बीएसए कार्यालय में कई शिकायती पत्र दे चुके हैं, लेकिन चयन वेतनमान नहीं मिला है। शिक्षकों में भारी नाराजगी है। उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश जायसवाल और महामंत्री विनोद राय ने बुधवार को बीएसए को दिये मांग पत्र में 15 दिन के भीतर चयन चेतनमान की प्रक्रिया पूरी न किये जाने पर दो अप्रैल को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। संगठन के अध्यक्ष सुरेश जायसवाल का कहना है कि पूर्व में एक नवम्बर, 17 दिसम्बर, 29 जनवरी व 10 फरवरी को बीएसए समेत अन्य अधिकारियों को कई पत्राचार किये गए,लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...