सहारनपुर, अप्रैल 6 -- सहारनपुर, संवाददाता। जिले में 500 से कम राशनकार्ड से जुड़ी उचित दर दुकानों को लेकर शासन ने सूची तलब कर ली है। शासन के निर्देश पर जिले में ऐसी सभी दुकानों का विवरण जुटाया जा रहा है, जिसे समीक्षा और सत्यापन के बाद शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद शासन स्तर पर निर्णय होने पर आगे की कार्रवाई तय होने की संभावना है। जिला पूर्ति अधिकारी ने जिले के सभी ब्लॉकों से उन उचित दर दुकानों का विवरण मांगा है, जिनसे 500 से कम राशनकार्ड जुड़े हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द सूची तैयार कर जिला पूर्ति कार्यालय में जमा कराएं, ताकि समय रहते रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके। सूत्रों के मुताबिक शासन स्तर पर यह संभावना जताई जा रही है कि 500 से कम राशनकार्ड वाली दुकानों का विलय किया जा सकता है। इसी कारण शासन ने जिलेवार ...