समस्तीपुर, अक्टूबर 3 -- समस्तीपुर निस। सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश से जिले में 500 से अधिक बहाल शिक्षकों की सेवा खत्म होगी। ऐसे शिक्षकों को चिन्हित करने का काम जिला शिक्षा कार्यालय से जल्द शुरू होगी। इस बारे में पूछने पर डीपीओ, स्थापना जमालुद्दीन ने कहा कि अभी डीईओ छुट्टी में हैं। उनके आने के बाद इस पर कार्य शुरू किया जाएगा। उनका कहना है कि जिले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश से इस जिले में 500-1000 के बीच शिक्षक प्रभावित होंगे। ऐसे शिक्षक सेवा से बाहर होंगे। कहा सुप्रीम कोर्ट से बड़ा कोई नहीं होता। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शिक्षा विभाग से भी पत्र आने वाला है। डीईओ के पत्र से सेवा समाप्ति संबधी आदेश जारी किया जाएगा। डीपीओ, स्थापना ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के जारी आदेश के अनुसार 31 मार्च 2015 के बाद बहाल किए गए अप्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा को अवैध...