500 से अधिक युवाओं ने लिया नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प
धनबाद, अगस्त 3 -- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तहत मेरा युवा भारत (एमवाई भारत), धनबाद की ओर से रविवार को आईआईटी आईएसएम के ऑडिटोरियम में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण कराया गया। कार्यक्रम में आईआईटी के छात्र-छात्राओं, एमवाई भारत के स्वयंसेवकों और विभिन्न युवा क्लबों के सदस्यों सहित 500 से अधिक युवाओं ने भाग लिया तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी बड़ी बाधा बनता है। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.