समस्तीपुर, मार्च 30 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में लक्ष्मी चीट फंड नामक कंपनी पर लोगों के द्वारा लोन दिलाने के नाम पर पैसे लेकर फरार होने का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि कंपनी द्वारा लोगों को डेढ़ लाख रुपये लोन देने का झांसा देकर प्रत्येक व्यक्ति से पांच-पांच हजार रुपये जमा करवाए गए थे। जिले के विभिन्न प्रखंडों से करीब 500 से अधिक महिलाओं से ठगी की गई है। इन सभी महिलाओं से करीब 25 लाख रूपए से अधिक की ठगी की गई है। इनमें से कुछ महिलाओं ने बताया की हम लोग बेटी की शादी के लिए लौन लेने के लिए आवेदन के साथ साथ पांच -पांच हजार रुपए दीए थे। सोमवार को सैकड़ों लोगों को लोन देने के लिए ब्रांच पर बुलाया गया था।लेकिन जब लोग तय समय पर ब्रांच पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। ब्रांच में ताला लटका हुआ था और ब्रांच मैनेजर ...