उन्नाव, अगस्त 1 -- शुक्लागंज, संवाददाता। सावन मास के पवित्र महीने में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा शनिवार सुबह शुक्लागंज क्षेत्र में देखने को मिला। हरदोई जनपद से पांच सौ से अधिक कांवड़ियों की एक विशाल टोली नगर में पहुंची, जहां आनंद घाट पर सभी ने गंगा स्नान कर अपनी यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद कांवड़ियों ने गंगा जल से अपनी कांवड़ें भरीं और पैदल ही हरदोई जिले के विकास खंड भरखनी के पछोहा क्षेत्र के बिवियापुर धानी नगला स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ सिद्धनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए।सुबह के समय गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाते ही पूरा घाट भक्तिमय हो उठा। यह भी पढ़ें- बाबा बैजनाथ धाम के लिए शिवभक्त रवाना कांवड़ियों ने बोल-बम के जयघोष और हर-हर गंगे के नारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया। गंगा स्नान के बाद सभी ने विधि-विधान से कांवड़ें तैयार कीं और ...