बदायूं, मार्च 15 -- बदायूं, संवाददाता। बिजली निगम की ओर से घर-घर पर लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं के साथ-साथ निगम के अधिकारियों को भी सिरदर्द बनते जा रहे हैं। बिजली निगम के स्मार्ट मीटर से लोग परेशान हैं, पता नहीं चलता और बिजली डिस्कनेक्ट हो रही है। शहर में सैकड़ों की संख्या में लोगों की बिजली डिस्कनेक्ट हो चुकी है। जिससे परेशान लोगों ने पनबड़िया बिजली घर पर दिनभर जमावाड़ा लगाया और हंगामा किया। महिला एवं पुरूषों ने हंगामा किया कि बिजली डिस्कनेक्ट कर दी गई है। अधिकारियों ने सिस्टम चेक किया तो पता चला बिजली बिन माइनस में है इसलिए कनेक्शन मीटर से डिस्कनेक्ट हो गया है। शनिवार को पबनड़िया बिजली घर पर दिनभर उपभोक्ताओं की भीड़ जमा रही। दोपहर के समय तो उपभोक्ताओं ने हंगामा काट दिया। मोहल्ला कटरा ब्राह्मपुर सहित मोहल्लों की महिलाएं पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.