गिरडीह, जून 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। उसरी नदी से अवैध बालू उठाव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महतोडीह पिकेट के एसआई शैलेंद्र कुमार ने महुआटांड़ में छापेमारी कर 500 सीएफटी अवैध बालू लदा वाहन पकड़ा है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। एसआई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। अवैध खनन के खिलाफ वाहन जब्त कर खनन पदाधिकारी को प्रतिवेदन भेज दिया गया है। कहा कि नदियों से अवैध बालू उठाव पर रोक के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...