लखनऊ, अप्रैल 1 -- -यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में मीट माई मेन्टोर कार्यक्रम में क्वांटम तकनीक की जानकारी दी - सीमापार हैकिंग, एआई-जनित फिशिंग, डीपफेक के खतरे से निपटने में सक्षम होगा यूपीलखनऊ, संवाददाता।उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में में आयोजित मीट माई मेन्टोर कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा और क्वांटम तकनीक के विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में साइबर अपराध का स्वरूप और अधिक जटिल होगा, लेकिन यूपी की यह पहल इसे रोकने में निर्णायक साबित होगी। इसके लिए 500 से ज्यादा साइबर फॉरेंसिक वारियर तैयार किए जा रहे हैं, जो भविष्य में सीमापार हैकिंग, एआई जनित फिशिंग, डीपफेक और उभरते डिजिटल खतरों से मुकाबला करने में अहम भूमिका निभाएंगे। मुख्य अतिथि और राष्ट्रीय क्वांटम मिशन, भारत सरकार के सदस्य डॉ. अजय सिंह ने क...