पलामू, फरवरी 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में झारखंड अधिविद्य परिषद(जैक) की मैट्रिक इंटर परीक्षा 2026 मंगलवार से प्रारंभ होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में 81,002 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगें। मैट्रिक की परीक्षा प्रथम पाली में होगी। इसके लिए 70 परीक्षा केंद्र व इंटर परीक्षा दूसरी पाली में होगी। इसके लिए 39 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। सभी केंद्रों पर 4-1 के पुलिस बल तैनात रहेंगें। इसके अलावे सभी केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उड़न दस्ता टीम का भी गठन किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में होगी। सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा क्रियाशील हो गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन के लिए वीक्षकों के लिए अलग से 50...