500 रोबोटिक्स लैब का ऑर्डर मिलते ही तूफान बना यह शेयर, करीब 12 पर्सेंट चढ़ा भाव
नई दिल्ली, मार्च 18 -- Mafatlal industries share price: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी- मफतलाल इंडस्ट्रीज को ओडिशा कंप्यूटर एप्लीकेशन सेंटर (ओसीएसी) से राज्य में 500 'रोबोटिक्स लैब' स्थापित करने के लिए 114 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर रॉकेट की तरह बढ़े। सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को कंपनी के शेयर में 7 पर्सेंट की तेजी आई और यह 123 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। शेयर का ट्रेडिंग रेंज 132.95 रुपये से 119 रुपये के बीच रहा। इस तरह, ट्रेडिंग के दौरान शेयर में 11.72% तक की तेजी आई। शेयर के 52 हफ्ते का हाई और लो रेंज 204.90 रुपये से 112 रुपये के बीच है।क्या कहा कंपनी ने? मफतलाल इंडस्ट्रीज ने एक बयान में कहा कि इस ठेके को पांच साल की अवधि में पूरा किया जाएगा। कंपनी स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग के तहत ओडिशा के 16 जिलों में 500 रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.