सहारनपुर, फरवरी 9 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों के सामने गन्ना और बिजली दो सबसे बड़े मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि खेती की बढ़ती लागत के मुकाबले गन्ने का वर्तमान मूल्य बहुत कम है, इसलिए सरकार को गन्ने का भाव बढ़ाकर 500 रुपये प्रति कुंतल करना चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह गुर्जर के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे चौधरी नरेश टिकैत ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश की कई चीनी मिलें किसानों का गन्ना भुगतान समय पर नहीं कर रही हैं। सरकार को सख्ती दिखाते हुए चीनी मिलों से जल्द भुगतान कराना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी, अशोक चौधरी, विनय चौधरी, ऋषिपाल सिंह, संजीव कश्यप, उमेश त्यागी और म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.