500 रुपये कुंतल सस्ती हुई चीनी, लोगों को मिली राहत
औरैया, सितम्बर 1 -- लगातार बढ़ रहे चीनी के दामों में अब कुछ नरमी आई है। करीब 6300 रुपये प्रति कुंतल तक पहुंच चुकी चीनी के भाव में करीब 500 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। बाजार में चीनी अब करीब 5800 रुपये प्रति कुंतल बिक रही है। दाम घटने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ मिठाई, बेकरी और अन्य खाद्य पदार्थ तैयार करने वाले कारोबारियों को भी राहत मिली है। पिछले दिनों चीनी के दाम तेजी से बढ़े थे। करीब 4500 रुपये प्रति कुंतल बिकने वाली चीनी का भाव बढ़ते-बढ़ते 6300 रुपये प्रति कुंतल तक पहुंच गया था। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब के साथ मिठाई और बेकरी कारोबार पर पड़ा। यह भी पढ़ें- चीनी की लिमिट पर मोदी सरकार ने चलाई कैंची, त्योहारी सीजन के बीच बड़ा फैसला लागत बढ़ने से कारोबारियों को भी अपने उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ी थी। रक्षाबंधन के दौरान चीनी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.