गोरखपुर, अप्रैल 17 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय प्रचार टोली सदस्य मुकुल कानिटकर 20 अप्रैल को गोरखपुर आएंगे। वह आरएसएस के तत्वावधान में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबो​धित करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम सोमवार को 11:30 बजे से प्रस्तावित है। आरएसएस के महानगर उत्तरी भाग की ओर से राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम हो 500 युवा शामिल होंगे। कार्यक्रम में बीआरडी मेडिकल कॉलेज, आयुष विश्वविद्यालय, महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय सहित शैक्ष​णिक, इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा संस्थानों से करीब 500 विद्यार्थी शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- साकेत महाविद्यालय में युवा महोत्सव का आगाज क...