कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। फूलबाग में नानाराव पार्क से एसएन सेन कॉलेज होते हुए पनचक्की चौराहे पर पार्किंग मोड़ तक 500 मीटर में तीन जगह मुख्य सड़क खोदकर छोड़ दी गई हैं। लाइनों में लीकेज के नाम पर जल निगम ने एक जगह और जल संस्थान ने दो जगह सड़क खोदी है। दो जगह काम पूरे हुए एक और दो महीने हो चुके हैं, लेकिन पैचवर्क तक नहीं कराया गया है। गड्ढों को गिट्टियों से भर कर छोड़ देने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरने से चोटिल हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों की मरम्मत के लिए जल निगम और जल संस्थान को नोटिस दी हैं। एसएन सेन डिग्री कॉलेज के गेट के सामने जल निगम ने लीकेज दुरुस्त कराने के लिए दो महीने पहले खोदाई की थी। करीब 15 दिनों तक यहां काम होता रहा। काम पूरा हुए डेढ़ महीना हो चुका है। जल निगम ने गड्ढे को बड़ी गिट्टियों से भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.