500 मीटर, 1000 मीटर और 2000 दौड़ में केवी ओएलएफ की वेदिका चौधरी प्रथम
देहरादून, जून 25 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पीएमश्री केद्रीय विद्यालय आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने दमखम दिखाया। 500 मीटर, 1000 मीटर और 2000 दौड़ में केवी ओएलएफ की वेदिका चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। गुरुवार को पीएमश्री केद्रीय विद्यालय अपर कैंप में दो दिवसीय केंद्रीय विद्यालय संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंगलवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य अवधेश दुबे ने किया। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्कैटिंग में अंडर-14, खो-खो में अंडर 14, 17 और बॉक्सिंग में अंडर 17, 19 का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिका वर्ग स्केटिंग अंडर 14 में चार, खोखो अंडर 14 में 23, अंडर 17 में 58, बॉक्सिंग अंडर 17 में 16 और अंडर 19 में तीन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- मेरठ की कनिष्का चौधरी ने राष्ट्रीय कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.