भागलपुर, जनवरी 13 -- टीबी मुक्त भारत अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में एनटीपीसी कहलगांव ने अपनी नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत एनटीपीसी जीवन ज्योति चिकित्सालय के सहयोग से भागलपुर जिले के 500 टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण आहार किट का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य उपचार के दौरान मरीजों को आवश्यक पोषण सहायता उपलब्ध कराना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ को सुनिश्चित करना है। इस कार्यक्रम के तहत चयनित टीबी मरीजों को नियमित रूप से पोषण आहार किट प्रदान की जाएगी, जिससे उनके पोषण स्तर में सुधार होगा, दवाओं की प्रभावशीलता बढ़ेगी और उपचार की सफलता दर को बल मिलेगा। यह प्रयास भारत सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप है तथा सामुदायिक स्वास्थ्य सशक्तीकरण की दिशा में एक प्रभावी कदम के रूप में देखा जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.