500 पर्यावरण मित्रों ने उठाया चिकित्सा शिविर का लाभ
रिषिकेष, मार्च 24 -- नगर निगम प्रशासन की ओर से मंगलवार को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया, जिसमें विभिन्न चिकित्सालयों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 500 पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य की जांच की। पर्यावरण मित्रों को स्वच्छता के लिए सहायक उपकरण और मेडिकल किट भी वितरित की गई। आईएसबीटी परिसर ऋषिकश में आयोजित शिविर का शुभारंभ मेयर शंभू पासवान और मुख्य नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने किया। मेयर ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य पर्यावरण मित्रों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश, मेदांता हॉस्पिटल दिल्ली, एम्स ऋषिकेश, निर्मल हॉस्पिटल, सीमा डेंटल कॉलेज के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने 500 पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य की जांच की। मौके पर पर्यावरण मित्रों को विशेष वर्दी, सेफ्टी शूज एवं मेडिकल किट का भी वितरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.