नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। इस बीच गुरुवार यानी आज जनसुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह अपना नामांकन करने के लिए गए। अनुज सिंह के साथ जदयू के मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह भी नजर आए। अनंत सिंह ,अनुज सिंह के साथ खुली जीप में नजर आए। समर्थकों के हुजूम के साथ अनुज सिंह नामांकन करने पहुंचे थे। एमएलसी चुनाव से पहले अनुज सिंह को लेकर अनंत सिंह का फुल कॉन्फिडेंस भी दिखा है। अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें अनुज सिंह की जीत को लेकर 500 परसेंट उम्मीद है। मीडिया से बातचीत में मोकामा के बाहुबली विधायक ने कहा कि मेरा मालिक जनता है और वो ही मेरा भगवान है। वो वोट देगी और हम संतुष्ट रहते हैं कि हम जीतेंगे। कोई नहीं हराएगा। ये कोई दुकान की चीज नहीं है कि ले आएंगे। जनता मालिक है। हमको पांच सौ परसें...