बलरामपुर, अप्रैल 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर की तरफ से गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहर के विभिन्न फल विक्रेताओं और आम जनमानस के बीच 500 जूट बैग का वितरण किया गया। इस दौरान लोगों को जागरूक किया गया।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पॉलीथिन के उपयोग को पूरी तरह बंद कर जूट और कॉटन बैग के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है, जिससे प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके। कार्यक्रम के तहत शहर के प्रमुख समाचार पत्रों के मीडिया कर्मियों को भी जूट बैग भेंट किए गए, ताकि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के माध्यम से समाज में व्यापक जागरूकता फैलाई जा सके। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर लॉरियेट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम कार्यक्रम के मुख्य अतिथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.