रांची, मार्च 28 -- रांची, संवाददाता। एससीएमआई, सेंट जोसेफ कॉलेज तोरपा यूनिट द्वारा एनडीआरएफ डेमोंस्ट्रेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन जेवियर ट्राईबल ऐल्युमिनि एसोसिएशन और एक्स सीएपीएफ ट्राईबल वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से हुआ। इंस्पेक्टर राम कुमार सिंह के नेतृत्व में 9वीं एनडीआरएफ टीम ने रक्तस्राव नियंत्रण, सीपीआर, सर्पदंश, भूकंप व लू से बचाव पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आयोजन के सफल संचालन में विलियम बोदरा और उत्तम गुरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...