सिद्धार्थ, फरवरी 11 -- शोहरतगढ़। शिवपति इंटर कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर चिकित्सकों टीम ने 500 छात्रों को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई। चिकित्सक डॉ.राम विलास चौधरी ने कहा कि छह माह में एक बार इस टेबलेट का प्रयोग करें। जिससे पेट के अंदर पल रहे परजीवी कीटाणु नष्ट हो जाएं। पेट की बीमारियों से भी बचाव रहता है। उन्होंने कहा कि इस टेबलेट का प्रयोग न करने से एनीमिया जैसी घातक बीमारियां जन्म ले लेती हैं और उसकी असमय मृत्यु भी हो जाती है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव, राम विलास यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.