शाहजहांपुर, सितम्बर 10 -- शाहजहांपुर। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत शाहजहांपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी से मादक पदार्थ तस्करी के मामले में दो आरोपियों को न्यायालय ने छह-छह वर्ष के कठोर कारावास और 20-20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामला थाना तिलहर क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार आठ दिसंबर 2022 को उपनिरीक्षक अनुज कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर ग्राम ग्वार सड़क के पास निगोही रोड से हेमराज निवासी आजमनगर मोहनपुर परसैला और राजेश निवासी निजामगंज को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से 250-250 ग्राम, कुल 500 ग्राम सुल्फा बरामद हुआ था। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की गई।पुलिस यह भी पढ़ें- सुल्फा बरामदगी में दो दोषियों को छह-छह साल की सजा और अभियोजन पक्ष ने न्यायालय में पांच गवाहों को प्रस्तुत कर...