बरेली, जून 4 -- पुलिस टीम ने हाईवे पुल के नीचे घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से आधा किलोग्राम चरस बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों मे 16 मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह के बताया, सूचना पर सैदपुर चुन्नीलाल मार्ग पर बने हाईवे पुल के नीचे से संदिग्ध फईम पुत्र यामीन उर्फ मोती निवासी सैदपुर चुन्नीलाल को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला पंजीकृत किया है। पूछताछ में आरोपी फईम ने बताया कि वह हाईवे के किनारे खड़ा होकर वहां से गुजरने वाले ट्रक चालकों को चरस बेचता था। पुलिस के अनुसार अभियुक्त फईम एक शातिर अपराधी है। उस पर वर्ष 2016 से लेकर अब तक भोजीपुरा, इज्जतनगर और...