500 के नकली नोटों से बढ़ी व्यापारियों की चिंता पेट्रोल पंप व बड़े प्रतिष्ठान हो रहे शिकार
रामगढ़, जून 29 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। शहर में इन दिनों नकली नोटों का प्रचलन बढ़ता नजर आ रहा है। खासकर 500 रुपये के नकली नोट पेट्रोल पंपों और बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक पहुंच रहे हैं। जिससे कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई मामलों में नकली नोटों की पहचान तब हो रही है जब दिनभर की नकदी बैंक में जमा कराने ले जाई जाती है। चट्टी बाजार स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठान के संचालक ने बताया कि सोमवार को एक ग्राहक ने सामान खरीदने के दौरान नोटों की गड्डी में 500 रुपये का नकली नोट दे दिया। व्यस्तता के कारण उस समय नोट की जांच नहीं हो सकी। बाद में बैंक में नकदी जमा कराने पहुंचे तो बैंककर्मियों ने नोट को नकली बताया। इससे प्रतिष्ठान संचालक को सीधे 500 रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। व्यापारियों का कहना है कि पेट्रोल पंपों और बड़े प्रतिष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.