मुंगेर, मार्च 3 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर थाना पुलिस ने होली को देखते हुए अवैध शराब निर्माण के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को थानाक्षेत्र के समदा, डंगरा और धपरी गांवों में छापेमारी कर करीब 500 किलो फुला महुआ और अर्द्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस के पहुंचते ही अवैध शराब निर्माण में संलिप्त लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने भारी मात्रा में महुआ और तैयार हो रहे शराब को विनष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि होली के मद्देनजर क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ----------...