500 कारखानों पर ताला, सड़कों पर मजदूर; 28 महीने बाद बांग्लादेश में फिर बवाल, अब क्या होगा?
ढाका, नवम्बर 2 -- बांग्लादेश के कपड़ा (गारमेंट) मजदूर पिछले तीन दिनों से सड़कों पर उतरे हुए हैं। वे ज्यादा वेतन की मांग कर रहे हैं। इस दौरान बड़े पैमाने पर हाईवे जाम किए गए, पुलिस की गाड़ियों समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ हुई, पत्थरबाजी हुई और कई जगह आगजनी के मामले सामने आए। देश के कई बड़े औद्योगिक इलाकों में फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं, जिससे लाखों मज़दूरों का काम रुक गया है। यह विरोध 2024 के जुलाई-अगस्त के बड़े राजनीतिक आंदोलन के लगभग 28 महीने बाद हो रहा है। उस समय शेख हसीना के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे और वे देश छोड़कर भारत चली गई थीं। इस बार मुख्य मुद्दा सत्ता परिवर्तन नहीं है, बल्कि कम मजदूरी और बढ़ती महंगाई है।विरोध कैसे शुरू हुआ? दरअसल, 31 अक्टूबर से बांग्लादेश के प्रमुख कपड़ा हब में हालात बिगड़ने लगे। गाजीपुर, जो देश का सबसे बड़ा रेडीमेड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.