नई दिल्ली, मार्च 18 -- सोशल मीडिया पर इन दिनों टाटा सिएरा (Tata Sierra) को लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि SUV का एक्सल (Axle) करीब 50 किमी./घंटा की स्पीड पर टूट गया। वीडियो में SUV का फ्रंट व्हील डैमेज दिख रहा है, जिससे लोगों के बीच इसकी सेफ्टी और मजबूती को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई और पूरा मामला अभी तक पूरी तरह वेरिफाइड नहीं हुआ है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- नई कार खरीदने का है प्लान? मारुति लाने जा रही है ये 10 नई SUV, MPV और EV इस वायरल क्लिप के सामने आने के बाद टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। कंपनी ने संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया है और गाड़ी को वर्कशॉप में जांच के लिए लाने को कहा है। साथ ही सर्विस टीम के संपर्क में रहने...