पलामू, मई 29 -- मेदिनीनगर। पलामू स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज के समग्र विस्तार के लिए 50-60 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के लिए झारखंड स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने पलामू उपायुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में उल्लेख है कि पलामू मेडिकल कॉलेज में यूजी के सीटों की संख्या 100 से 150 करने सहित 21 विभाग के लिए पीजी की कक्षा शुरू करने का प्रावधान है। साथ ही भविष्य में एमबीबीएस की सीटे 200 करने सहित एमडी की 100 सीटे करने का भी प्रस्ताव है। उन्होंने पत्र के माध्यम से उपायुक्त को सूचित किया है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के गाइडलाइन के अनुसार सीटों और सुविधाओं में वृद्धि के लिए पर्याप्त भूमि, अधोसंरचना, शैक्षणिक भवन, आवासीय परिसर एवं चिकित्सीय सुविधाओं का होना अनिवार्य हैं। मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी ऑनकोलॉजी सहित अन्य विभाग भी शीघ्र शुरू किया जाए...