बुलंदशहर, मई 9 -- खुर्जा। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित आरजेएस जिम में हुए ट्रिपल मर्डर के मामले में फरार 50-50 हजार के इनामी चार आरोपियों में से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके पास से दो अवैध पिस्टल मय 04 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि विगत 25 अप्रैल की रात सुभाष रोड स्थित आरजेएस फिटनेस जिम पर भाजपा के पूर्व सभासद संजय सैनी के दोनों भाई मनीष, अमरदीप और भतीजे आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने अमरदीप के पिता स्वरूप सैनी की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। यह भी पढ़ें- बोधगया पुलिस ने 50 हजार का इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल वहीं विवेचना में एक अन्य नाम प्रकाश में आया था। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.