गंगापार, जुलाई 3 -- मेजा के नीबी कुकुरकटवा गांव में हुए तिहरा हत्याकांड के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सांसद उज्जवल रमण सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया, इस संवेदनशील मामले को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से उपजिलाधिकारी मेजा को एक मांग पत्र सौंपा गया था जिसमें मृतकों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा देने, कृषि योग्य भूमि एवं आवासीय पट्टा आवंटित करने तथा पांचों भाइयों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग की गई है। पूरे पीड़ित परिवार को तत्काल पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के साथ-साथ बेटे और बेटी के नाम दो शस्त्र लाइसेंस स्वीकृत करने का अनुरोध किया गया है। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दें। सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि सां...