50 हजार से अधिक लोगों ने किया ऑनलाइन पंजीकरण
रामपुर, मई 18 -- पचास हजार से अधिक लोगों ने ऑनलाइन स्वगणना पंजीकरण का आंकड़ा पार कर लिया है। गांवों और शहरों में लोगों में अभियान को लेकर लगातार उत्साह बढ़ रहा है। जिला गणना अधिकारी व जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि ऑनलाइन स्वगणना के लिए अब केवल चार दिन शेष हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि समय रहते स्वयं स्वगणना कर अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने में सहयोग करें। इसको लेकर जिले में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं, सरकारी सुविधाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को मजबूत आधार देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह भी पढ़ें- स्व-गणना : 23,400 परिवारों ने पूरा किया जनगणना-2027 का ऑनलाइन पंजीकरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.