भागलपुर, अगस्त 17 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर रविवार को शहर के छोटी खंजरपुर सीढ़ी घाट, बरारी पुल घाट और हनुमान घाट से 50 हजार से अधिक डाक बम और कांवरिया गंगाजल लेकर बाबा बासुकीनाथ धाम, गोड्डा, बांका समेत आसपास के शिवालयों के लिए रवाना हुए। सुबह से ही गंगा घाट 'बोल बम' के जयघोष से गूंजते रहे। दोपहर होते ही घाटों पर कांवरियों की भीड़ बढ़ने लगी, जो देर रात तक गंगा जल भरने का सिलसिला चलता रहा। तीसरी सोमवारी को लेकर केवर डाम बम नहीं बल्कि वाहनों से भी शिवभक्त रवाना हुए। वहीं छोटी खंजरपुर सीढ़ी घाट से जल भरने के बाद कांवरिया पुराने मार्ग से उल्टा पुल पहुंचे और वहां से अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। यह भी पढ़ें- वीडियो : शहरी क्षेत्र में कांवरियों की भीड़ उमड़ी गंगा घाट से लेकर कांवरिया मार्ग में जगह-जगह स...