अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में युवती घर से नगदी व जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। पिता ने प्रेमी समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एक मोहल्ला निवासी युवती की मुलाकात अतरौली निवासी युवक से हो गई। इसी बीच युवक का उसके घर पर आना-जाना शुरू हो गया। दोनों की नजदीकियां बढ़ी तो प्रेम संबंध हो गए। दोनों चोरी छिपे मिलने लगे। युवती के परिजनों को प्रेम संबंध की भनक लगी तो दोनों पर बंदिशें लगा दीं। परिजनों की बंदिशें प्रेमी युगल को रास नहीं आई। सोमवार को युवती घर से 50 हजार रुपए की नगदी और जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। परिजनों ने आसपास के इलाके और रिश्तेदारियों में तलाश किया,लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। पिता की तहरीर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.