गुमला, मई 11 -- गुमला, प्रतिनिधि । जिला मुख्यालय के डीएसपी रोड स्थित डिस्लरी मोहल्ला में 50 हजार रुपये के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घटना सोमवार सुबह की है।घायलों में पहले पक्ष के के 45 वर्षीय छोटू वर्मा, उनका 25 वर्षीय पुत्र विशाल वर्मा और 22 वर्षीय आकाश गोप शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष के केसीपारा निवासी 45 वर्षीय जीतवाहन सिंह भी घायल हुए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया गया।जानकारी के अनुसार पहले पक्ष के लोगों का आरोप है कि अमर सिंह अचानक उसके घर के पास पहुंचा और 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी...