बागपत, फरवरी 26 -- बागपत। फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को सिंघावली अहीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार गैंगस्टर डेरी संचालक की हत्या में शामिल रहा था। डेरी संचालक राहुल गोयल निवासी भगत कालोनी संतनगर बुराड़ी दिल्ली की रुपये के लेनदेन के विवाद में तांत्रिक इंद्रपाल उर्फ भगत निवासी ग्राम डौला ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो जुलाई 2025 को हत्या की थी। राहुल की पत्नी कीर्ति ने सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी इंद्रपाल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर राहुल का शव बरामद किया था। एक नाबालिग समेत तीनों आरोपियों पर एसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पिछले दिनों आरोपी भरत जमानत पर जेल से रिहा हो गया था। वहीं पुलिस ने आरोपी इंद्रपाल, भरत व विक्रांत पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.